सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : बी एल वर्मा

WhatsApp Channel Join Now
सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध : बी एल वर्मा


फिरोजाबाद, 24 फ़रवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी पहल है। इस योजना से गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिला है और उन्हें पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं से मुक्ति मिली है।

केंद्रीय मंत्री बी एल वर्मा मंगलवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत ककरऊ कोठी में निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। इस मौके पर उन्होंने 609 पात्र लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए। समारोह में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं। गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इसे अपने जीवन में एक महत्वपूर्ण बदलाव बताया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उज्ज्वला योजना का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी गरीब परिवारों की रसोई को धुएं से मुक्त करना है।

केंद्रीय राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी एक महत्वाकांक्षी पहल है। उन्होंने बताया कि इस योजना से गरीब परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिला है और उन्हें पारंपरिक चूल्हों से निकलने वाले धुएं से मुक्ति मिली है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, विधायक मनीष असीजा, टूंडला विधायक प्रेमपाल धनगर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / कौशल राठौड़

Share this story