हिन्दू युवा मोर्चा संघ ने मनाया स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
हिन्दू युवा मोर्चा संघ ने मनाया स्थापना दिवस


औरैया, 27 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के फफूंद नगर में शुक्रवार को हिन्दू युवा मोर्चा संघ के कार्यकर्तओं ने स्थापना दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चंद्रशेखर आजाद के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया। संगठन के भगवा ध्वज को प्रणाम कर की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

स्थापना दिवस के अवसर पर संगठन के संरक्षकों एवं पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार तथा सनातन धर्म की रक्षा के विषय में अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे विनोद तिवारी ने संगठन को समाज के प्रत्येक घर तक संपर्क स्थापित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के संरक्षक विनोद तिवारी ने की।

कार्यक्रम में संरक्षक ओबरन सिंह राजपूत (सेवानिवृत्त रक्षा मंत्रालय), विनोद कोस्टा, अनिल कुशवाहा, सतीश शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष बाल कृष्ण मिश्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह कुशवाहा, गौरव राजपूत (सभासद) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story