पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बसपा नेता से हुआ अभद्र व्यवहार, विदेश मंत्री को पत्र लिखकर की शिकायत

WhatsApp Channel Join Now
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बसपा नेता से हुआ अभद्र व्यवहार, विदेश मंत्री को पत्र लिखकर की शिकायत


वाराणसी, 04 जुलाई (हि. स.)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के नेता और पूर्व प्रत्याशी सुभाष चंद्र माझी ने शनिवार को वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र के कुछ कर्मचारियों के अभद्र व्यवहार से नाराज होकर विदेश मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की है और साथ ही घटना की जांच एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वाराणसी मंडल के बसपा नेता सुभाष चंद्र माझी ने बताया कि वह स्वयं अपने पासपोर्ट संबंधी कार्य से वाराणसी पासपोर्ट सेवा केंद्र गए थे। वहाँ कर्मचारियों द्वारा उनके साथ और महिलाओं के साथ अभद्र, असम्मानजनक एवं गैर-पेशेवर व्यवहार किया। उन्होंने शिष्ट भाषा का प्रयोग नहीं किया और सम्मानपूर्वक बात करने के बजाय कठोर तथा आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। ऐसा व्यवहार पासपोर्ट सेवा केंद्र जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान में अत्यंत निंदनीय है और नागरिकों के अधिकारों के विरुद्ध है।

विदेश मंत्री और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को पत्र लिखकर शिकायत के संबंध में उन्होंने बताया कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच के लिए विदेश मंत्री और क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी को पत्र लिखा हूँ।

मेरी शिकायत की जांच हो और सत्य पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर विभागीय कार्रवाई की जाए। जिससे भविष्य में किसी भी नागरिक, विशेषकर महिलाओं, के साथ अव्यवहार न हो।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story