वेतन संशोधन में देरी पर बीएसएनएल कर्मियों ने जताई नाराजगी

WhatsApp Channel Join Now
वेतन संशोधन में देरी पर बीएसएनएल कर्मियों ने जताई नाराजगी


- छह नवंबर तक चलेगा धरना, मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

मीरजापुर, 04 नवंबर (हि.स.)। वेतन संशोधन का इंतजार कर रहे बीएसएनएल अधिकारियों और कर्मचारियों का धैर्य जवाब देने लगा है। लंबे समय से मांग पूरी नहीं होने पर बुधवार को कर्मचारियों ने अनगढ़ रोड स्थित बीएसएनएल कार्यालय के मुख्य गेट पर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया। ऑल यूनियन एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर शुरू हुआ यह प्रदर्शन छह नवंबर तक चलेगा।

धरने के पहले दिन बुधवार को कर्मचारियों ने वेतन संशोधन जल्द लागू करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के संयोजक नागेंद्र सिंह ने कहा कि वेतन संशोधन अधिकारियों और कर्मचारियों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा है। लंबे समय से मांग लंबित रहने के कारण कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की।

संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन के जिला सचिव सुभाष वर्मा ने कहा कि मांग पर सकारात्मक पहल होने तक कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराते रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story