सर्व प्रकाशिका 'काशी' में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ : अनुराग श्रीवास्तव

WhatsApp Channel Join Now
सर्व प्रकाशिका 'काशी' में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ : अनुराग श्रीवास्तव


वाराणसी, 04 अप्रैल (हि. स.)। वाराणसी में बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने स्कूल चलो अभियान के शुभारम्भ के बाद एक संदेश जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि धर्म, अध्यात्म, सुरसरि, संस्कृति, संस्कृत, और संगीत जिस प्राचीनतम नगरी के प्राण संपोषक हैं। उस सर्व प्रकाशिका 'काशी' में स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपकी गरिमामय उपस्थिति और महती निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इस सफल आयोजन की साक्षी बनी स्वयं दिव्यधुनी गंगा। आपके विजन शिक्षित बच्चे, विकसित प्रदेश को आत्मसात् करते हुए आपको वाराणसी बेसिक शिक्षा परिवार की तरफ से हृदय से कोटिश: धन्यवाद है।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story