आपका एक वोट, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव : ब्रजेश पाठक

WhatsApp Channel Join Now
आपका एक वोट, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव : ब्रजेश पाठक


लखनऊ, 23 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत लखनऊ खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्रजेश पाठक ने महानगर स्थित हीवेट पॉलिटेक्निक परिसर में सपत्नीक पहुंचकर मतदान किया और लोकतंत्र के महापर्व में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के प्रति हमारा दायित्व भी है। लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक मतदाता की जागरूकता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है।

ब्रजेश पाठक ने प्रदेश के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें और लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता का एक-एक वोट विकसित भारत एवं विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान की अहम भूमिका है। सभी मतदाताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए मतदान अवश्य करना चाहिए। आपका एक वोट, विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव है।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765438 Articles

Share this story