मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों का जिक्र कर सपा पर साधा निशाना

WhatsApp Channel Join Now
मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन : उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विकास कार्यों का जिक्र कर सपा पर साधा निशाना


मथुरा, 16 नवम्बर(हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय मंथन शिविर में शामिल होने सोमवार काे मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी की संगठनात्मक मजबूती और राज्य के विकास पर अपने विचार रखे। साथ ही समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

मंथन शिविर के दौरान मीडिया से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दो दिवसीय शिविर में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे एक सतत प्रक्रिया बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को नेतृत्व से सीधा मार्गदर्शन मिलता है, जिससे वे राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें।

सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए पाठक ने कहा कि 2014 से अब तक भारत ने हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है। उत्तर प्रदेश के संदर्भ में उन्होंने दावा किया कि 2017 के बाद से प्रदेश ने बीमारु राज्य का कलंक धो दिया है। अब यह एक राजस्व-अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) राज्य बन चुका है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और आगरा में आयोजित सपा के दलित सम्मेलन को लेकर भी निशाना साधा। ब्रजेश पाठक ने सम्मेलन पर सवाल उठाते हुए कहा कि वहां दलित समुदाय का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी समाजवादी पार्टी सत्ता में रही है, तब दलितों और गरीबों पर अत्याचार हुए हैं और जनता उनके असली चरित्र को भली-भांति जानती है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777873 Articles

Share this story