कुएं में मिला 9 वर्षीय बालक का शव, गांव में मचा हड़कम्प

WhatsApp Channel Join Now
कुएं में मिला 9 वर्षीय बालक का शव, गांव में मचा हड़कम्प


मीरजापुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कामापुर कला गांव के लेहड़िया मजरा में बुधवार दोपहर करीब दो बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक नौ वर्षीय बालक का शव कुएं से बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

गांव निवासी लवकुश (9) पुत्र कपिल कुमार पाल मंगलवार रात पड़ोस में रामजग पाल के घर आई बारात देखने गया था। परिजनों के अनुसार कुछ देर बाद सभी लोग घर लौट आए, लेकिन लवकुश वापस नहीं आया। सुबह बालक के लापता होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

इसी दौरान गांव में कुएं में शव दिखने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान लवकुश के रूप में की, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी प्रभारी गैपुरा सुरेश दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story