यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 40 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को 40 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा


प्रयागराज, 23 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं बारहवीं की दोनों पालियों की परीक्षा सोमवार को सकुशल संपन्न हो गई। यह जानकारी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि सोमवार को प्रथम पाली में कुल 8,033 परीक्षा केन्द्रों पर तथा द्वितीय पाली में कुल 7,811 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी, इण्टरमीडिएट व्यावसायिक वर्ग तथा द्वितीय पाली में हाईस्कूल की ट्रेड विषय (इलेक्ट्रेशियन , हेल्थ केयर, आटो मोबाइल , सोलर सिस्टम रिपेयर, प्लम्बर, सेरक्षा, आई.टी./आई.टी.ई. एस.,मोबाइल रिपेयर, आपदा प्रबन्धन, रिटेलट्रेडिंग (खुदरा व्यापार)) इण्टरमीडिएट जीव विज्ञान, गणित की परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुयी। प्रथम पाली में कुल पंजीकृत रहे 27,09,020 परीक्षार्थियों में से 25,40,281 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। तथा द्वितीय पाली की परीक्षा में कुल पंजीकृत रहे 16,14,632 परीक्षार्थियों में से 15,22,836 परीक्षार्थी उपस्थित रहें। इस प्रकार दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 40,63,117 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रामबहादुर पाल

Share this story