रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मोबाइल से हुई पहचान

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मोबाइल से हुई पहचान


रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मोबाइल से हुई पहचान


तकनीकी टीम ने चालू किया मोबाइल, बिहार के मुजफ्फरपुर का रहने वाला था मृतक

मीरजापुर, 08 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसके पास मिले मोबाइल फोन के जरिए हुई।

पुलिस को जांच के दौरान युवक के पास एक मोबाइल फोन मिला था। तकनीकी टीम ने काफी प्रयास के बाद मोबाइल चालू किया, जिसके बाद उसमें उपलब्ध जानकारी के आधार पर मृतक की पहचान हो सकी।

मृतक की पहचान शमशाद (38) पुत्र अनवर, निवासी हरचंदा, थाना पानापुर करियात, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई।

पुलिस ने मोबाइल के जरिए परिजन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन देर रात ही मीरजापुर के लिए रवाना हो गए। युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पड़री थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि पहाड़ा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मोबाइल को तकनीकी टीम की मदद से चालू कर मृतक की पहचान की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजन के पहुंचने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774177 Articles

Share this story