मीरजापुर : घाघर नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुर : घाघर नहर में मिला अज्ञात युवक का शव, क्षेत्र में सनसनी


- मछली पकड़ने गए युवकों ने देखा शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

मीरजापुर, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के राजगढ़ थाना क्षेत्र के दरवान और भवानीपुर गांव के बीच घाघर नहर में गुरुवार शाम एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मछली पकड़ने गए युवकों ने नहर में शव देखा तो ग्रामीणों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया और उसकी पहचान कराने में जुट गई।

सिंचाई के लिए इन दिनों सोनभद्र के धंधरौल बांध से निकली घाघर नहर में पानी छोड़ा गया है। गुरुवार शाम करीब चार बजे कुछ युवक मछली पकड़ने के लिए नहर की ओर गए थे। दरवान और भवानीपुर गांव के बीच पुल के पास मछली पकड़ने की तैयारी कर रहे युवकों की नजर नहर किनारे घास और झुरमुट में फंसे शव पर पड़ी। शव देखकर युवक घबरा गए और इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

राजगढ़ थाना प्रभारी बालमुकुंद मिश्र ने बताया कि घाघर नहर में अज्ञात युवक का शव मिला है। उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761595 Articles

Share this story