हलिया पीएचसी परिसर में मिला सात माह की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
हलिया पीएचसी परिसर में मिला सात माह की बच्ची का शव, जांच में जुटी पुलिस


मीरजापुर, 14 अक्टूबर (हि.स.)। हलिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में बुधवार को सात माह की बच्ची का शव मिला। बाउंड्री के किनारे घास में बच्ची को मृत अवस्था में देखकर मरीजों ने स्वास्थ्य कर्मियों को सूचना दी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

चिकित्सक निर्मल के अनुसार, पीएचसी परिसर में बाउंड्री के किनारे घास में बच्ची का शव पड़ा था। मरीजों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर देखा गया तो बच्ची मृत मिली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हलिया पुलिस को लिखित सूचना दी गई। चिकित्सक ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर बच्ची का जन्म नहीं हुआ था। आशंका है कि कोई बच्ची को वहां छोड़ गया था।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। बच्ची को वहां कौन और किन परिस्थितियों में छोड़कर गया, इसकी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760701 Articles

Share this story