रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक पर अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस


मीरजापुर, 24 जुलाई (हि.स.)। जमालपुर थाना क्षेत्र के जिवनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर करीब 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भेज दिया।

ग्रामीणों के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे खंभा संख्या 681/26 के पास रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा होने की सूचना मिली। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक ने अंडरवियर और सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी, जो क्षतिग्रस्त अवस्था में थी। उसके पास नीले रंग का एक शॉल भी मिला।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया किसी चलती ट्रेन से गिरने के कारण व्यक्ति की मौत प्रतीत हो रही है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story