यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 को

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बोर्ड : हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 को


प्रयागराज, 22 अप्रैल (हि.स)। एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा संस्था माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल की सायं चार बजे यूपी बोर्ड मुख्यालय, प्रयागराज से घोषित किया जायेगा।

यह जानकारी यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को देते हुए बताया कि गुरूवार की सायं चार बजे यूपी बोर्ड के डायरेक्टर डॉ महेन्द्र देव परीक्षा परिणाम की घोषणा करेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षाफल को माध्यमिक शिक्षा परिषद् की वेबसाइट *www.upsmsp.edu.in’ तथा डिजिलॉकर की वेबसाइट https://results.Digilocker.gov.in/ पर देखा जा सकता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story