यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 105 परीक्षा केंद्र निर्धारित

WhatsApp Channel Join Now
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए मुरादाबाद में 105 परीक्षा केंद्र निर्धारित


मुरादाबाद, 26 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए मुरादाबाद जनपद में सोमवार को 105 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 26 अक्टूबर यानी सोमवार को केंद्रों का निर्धारण करने के साथ ही उन पर परीक्षार्थियों का आवंटन भी कर दिया है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रीतु तोमर ने बताया कि परीक्षा केंद्रों की सूची और परीक्षार्थियों के आवंटन का विवरण परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in, व्हाट्सएप ग्रुप और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध है। परीक्षा केंद्र या परीक्षार्थियों के आवंटन को लेकर किसी तरह की आपत्ति होने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, छात्र या अभिभावक 28 अक्टूबर तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद कोई प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767378 Articles

Share this story