बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में रेलवे कर्मचारी का मिला खून से लथपथ शव

WhatsApp Channel Join Now
बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में रेलवे कर्मचारी का मिला खून से लथपथ शव


वाराणसी, 19 जून (हि. स.)। वाराणसी में मंडुआडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार काे बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में रेलवे कर्मचारी पीटर बसंत होरो का खून से लथपथ शव मिला है। रेलवे कर्मचारी के शव के पास से कई शराब की बोतल पाई गई है। पुलिस की शुरुआत की जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मंडुआडीह थाना के प्रभारी निरीक्षक अजयराज वर्मा ने बताया कि बनारस रेल इंजन कारखाना परिसर में क्वाटर के कमरे में मृतक पीटर बसंत होरो रेलवे में कर्मचारी रहा। उसकी पत्नी झारखंड में अध्यापिका हैं। मृतक की पत्नी को घटना की सूचना दे दी गई है। कमरे से सौ से ज्यादा बोतले मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आ पाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story