भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक मंत्र

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के प्रशिक्षण महाअभियान में कार्यकर्ताओं को दिया वैचारिक मंत्र


मीरजापुर, 15 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारम्भ शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

प्रशिक्षण वर्ग के जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी और सरोज कुशवाहा मौजूद रहीं। इस दौरान डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि भाजपा का यह अभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांत को जन-जन तक पहुंचाना इसका उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि यह महाअभियान केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण का अभियान है। जब कार्यकर्ता वैचारिक रूप से मजबूत होगा तभी वह समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार और संगठन की नीतियों को पहुंचा सकेगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों और संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story