भाजपा के मंडल अध्यक्ष का आकस्मिक निधन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के मंडल अध्यक्ष का आकस्मिक निधन


वाराणसी, 29 अगस्त (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के काशी विश्वनाथ मंडल के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा मुंशी का शनिवार को उनके आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। सुनील शर्मा के निधन के बाद स्थानीय लोगों ने मौत को संदिग्ध माना, जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को उनके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।

मंडल उपाध्यक्ष सुनील शर्मा के निधन की जानकारी क्षेत्र में होने पर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी सहित तमाम पार्टी पदाधिकारियों का उनके आवास पर पहुंचना हुआ। शव की अंतिम यात्रा में महानगर के पदाधिकारी भी पहुंचें।

स्थानीय पार्षद इंद्रेश सिंह ने कहा कि भाजपा के काशी विश्वनाथ मंडल के मंडल उपाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा का यूं हम सभी के बीच से चले जाना विश्वास से परे है। उनके निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध कर देने वाला है। सुनील, संगठन के प्रति सदैव समर्पित, कर्मठ एवं सेवा भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ता थे। संगठन के प्रत्येक कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी और समर्पण हमेशा स्मरणीय रहेगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं हम सभी कार्यकर्ताओं को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story