भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 नवंबर को

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला 20 नवंबर को


लखनऊ, 18 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आगामी 20 नवंबर को लखनऊ में किया जाएगा।

कार्यशाला में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद मेधा कुलकर्णी तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा की उपस्थिति रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया संयोजक शिप्रा त्रिपाठी ने बुधवार काे बताया कि कार्यशाला में प्रदेश एवं क्षेत्र स्तर की महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारी सम्मिलित रहेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story