जीत का डर सता रहा, इसलिए माहाैल बना रही सपा: भाजपा प्रत्याशी
वाराणसी, 27 अक्टूबर (हि. स.)। वाराणसी में पहाड़िया स्थित नवीन मंडी में बनाए गए मतगणना स्थल में पहुँचे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने पत्रकारों से कहा कि सीसीटीवी बंद होने का मामला इसलिए समाजवादी पार्टी के लोगों ने उठाया है कि उन्हें हार का डर सता रहा है। जैसे हारने से पहले लोग माहौल बनाने लगते हैं, वैसे ही समाजवादी पार्टी के नेताओं ने माहौल बनाया है।
भाजपा प्रत्याशी केदारनाथ सिंह ने पार्टी के जीत का दावा करते हुए कहा कि कमल का फूल खिलेगा, इस बार भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत से चुनाव में कार्य किया है। जिसका परिणाम आज हम लोगों को मिलने जा रहा है। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय टीम की कार्यकर्ताओं सुधीर मिश्रा, जगदीश त्रिपाठी ने भी जीत के दावे किये।
वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बीती रात मतगणना स्थल पर सीसीटीवी कैमरों के बंद होने पर जमकर बवाल किया था। इसके बाद स्नातक प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा ने निर्वाचन अधिकारी से शिकायत भी की थी।
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

