महाराष्ट्र में महायुती भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत का वाराणसी में जश्न
वाराणसी, 16 जनवरी (हि. स.)। महाराष्ट्र एवं मुम्बई नगर निगम में महायुती भाजपा गठबंधन की प्रचंड जीत का वाराणसी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। सिगरा के गुलाब बाग स्थित कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए बधाई दिया।
जश्न के माहौल में कार्यालय पहुंचें भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने भी मिठाई खाते हुए एकत्रित सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, भाजपा की जनहितकारी नीतियों तथा अपने कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत का प्रतिफल है। मुम्बई और महाराष्ट्र की जनता ने विकास, पारदर्शिता, सुशासन की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है। यह जीत शहरी विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं तथा नागरिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के भाजपा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगी। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी चंद्रशेखर उपाध्याय, जगदीश त्रिपाठी, मुन्ना यादव, अशोक, प्रमिल पांडेय, अशोक पाण्डेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

