टीम महानगर के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में भाजपा अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया दर्शन पूजन

WhatsApp Channel Join Now
टीम महानगर के साथ दुर्गा पूजा पंडालों में भाजपा अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने किया दर्शन पूजन


वाराणसी, 19 अक्टूबर (हि.स.)। वाराणसी शहर में जगह-जगह पर सजे हुए दुर्गा पूजा पंडालों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने टीम महानगर के साथ दर्शन पूजन किया। महानगर अध्यक्ष ने तीनों विधानसभाओं शहर दक्षिणी, शहर उत्तरी और कैंट के विभिन्न दुर्गा पंडालों में माँ दुर्गा के दर्शन कर विधि- विधान से पूजा-अर्चना की और जगत जननी से काशीवासियों के कल्याण, आरोग्यता और निरंतर प्रगति का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान पूरा माहौल जय माता दी और भक्तिमय जयकारों से गूँज उठा।

पंडालों का भ्रमण करते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि माता रानी की कृपा से काशी में नवरात्रि का यह पर्व पूर्णतः ऊर्जा, उल्लास और सामाजिक समरसता के साथ मनाया जा रहा है। दुर्गा पंडाल हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और आपसी भाईचारे के जीवंत केंद्र हैं। इन आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सभी पंडाल समितियों और आयोजकों की व्यवस्था अच्छी है। भाजपा कार्यकर्ता हर कदम पर जनता के साथ हैं।

प्रदीप अग्रहरि के साथ टीम महानगर में प्रमील पाण्डेय, अजय गुप्ता, अमित खरे, राकेश जायसवाल, जगन्नाथ ओझा, पंकज चतुर्वेदी, रचना अग्रवाल, अवनीश गुप्ता, गोपाल जायसवाल, नेहा कक्कड़, सुनील यादव, अशोक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763328 Articles

Share this story