मीरजापुरः अहरौरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः अहरौरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा


मीरजापुर, 08 जुलाई (हि.स.)। वाराणसी से सोनभद्र जाते समय बुधवार को किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर और पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया।

प्रदेश अध्यक्ष के अहरौरा पहुंचने पर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उन्हें चुनार चौराहे पर रोककर बाजे-गाजे के साथ स्वागत किया। महिला मोर्चा की संयोजक अंजना सिंह पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी चंद्रहास गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मनोज सोनकर, महामंत्री कृष्णा तिवारी, इंश पटेल, विनोद पटेल, योगेश पटेल, जयशंकर मौर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story