भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 22 को आयेगें : प्रकाश पाल

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी 22 को आयेगें : प्रकाश पाल


कानपुर, 15 जनवरी (हि.स.)। भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का 22 जनवरी को कानपुर आगमन प्रस्तावित है। उनके आगमन को लेकर पार्टी संगठन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाया जा सके। यह जानकारी गुरुवार को भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड के क्षेत्रीय प्रकाश पाल ने दी।

उन्होंने बताया कि इसके पूर्व 16, 17 एवं 18 जनवरी को विशेष रूप से गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत बूथ स्तर तक कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे और छूटे हुए पात्र मतदाताओं से सम्पर्क कर फॉर्म भरवाने का कार्य करेंगे।

वहीं, 19 एवं 20 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न होगी, जिसमें संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी भाग लेंगे।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के 22 जनवरी के कानपुर आगमन को लेकर 19 जनवरी को एक बार पुनः व्यवस्था में लगे पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वागत, सुरक्षा, मंच, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा।

भाजपा संगठन प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूरी तरह से सक्रिय है और कानपुर में उनका स्वागत भव्य एवं अनुकरणीय बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता उत्साह के साथ जुटे हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story