भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन, कहा - हम लोग बिहार से हैं, काशी आना परंपरा

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी, 08 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार की सुबह वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किये और विधि विधान से पूजन किया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने दर्शन पूजन करने के बाद स्थानीय नेताओं से वार्ता की और काशी में आगामी त्यौहारों की तैयारियों के संबंध में पूरी जानकारी लिया।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दर्शन पूजन के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र राय, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल सहित प्रमुख लोग मौजद रहे। दर्शन पूजन के बाद नितिन नवीन आगामी कार्यक्रमों के लिए रवाना हो गए।

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से बाहर आने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि बाबा की नगरी में आकर हर भक्त अपने आपको यहां नतमस्तक करता है। हम लोग तो बिहार से है, काशी आना हमारी परंपरा में है। पिछले दिनों काशी विश्वनाथ का ये कॉरिडोर जो पूरी तरह से भव्य निर्माण हुआ है तो आज सभी श्रद्धालु को अच्छा लगता है। हम सबके लिए बाबा का दर्शन अद्भुत होता है। इसके लिए मैं पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को बहुत बधाई देता हूं। करोड़ों लोगों की आस्था के केंद्र को आपने भव्य और अलग आकृति दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story