उप्र भाजपा ने पांच जिलाध्यक्ष घोषित किए
May 28, 2026, 18:38 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ, 28 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने सांगठनिक पदों पर नाम घोषित करना शुरू कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को अम्बेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, गोरखपुर महानगर एवं देवरिया के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दिलीप देव पटेल को अम्बेडकर नगर, राम सकल पटेल को वाराणसी, काशी नाथ सिंह को चंदौली, रमेश प्रसाद गुप्ता को गोरखपुर महानगर एवं काली प्रसाद को देवरिया का जिलाध्यक्ष घोषित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला

