वाराणसी : मन की बात सुनने के बाद भाजपा के पुराने नेताओं में भर गया जोश

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : मन की बात सुनने के बाद भाजपा के पुराने नेताओं में भर गया जोश


वाराणसी, 27 सितम्बर (हि. स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने के लिए सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महानगर कार्यालय पर नए और पुराने कार्यकर्ताओं का जुटना हुआ। मन की बात सुनने के बाद भाजपा के पुराने नेताओं में जोश भर गया। पुराने नेताओं ने मन की बात की जमकर तारीफ किया। वही, नए कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मन की बात को प्रेरणादायी बताया।

कार्यक्रम के पश्चात भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने प्रधानमंत्री के संबोधन को राष्ट्र निर्माण, सांस्कृतिक पुनर्जागरण और जनभागीदारी का अद्भुत कार्यक्रम बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह संवाद देशवासियों में एक नई ऊर्जा और संकल्प शक्ति का संचार करता है। सर्जिकल स्ट्राइक के 10 वर्ष पूरे होने पर आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति, स्व-जनगणना में देशवासियों की भागीदारी, और रामजन्म भूमि आंदोलन प्रमुख व संस्कृति-रक्षक स्वर्गीय अशोक सिंघल जी की 100 वीं जन्मजयंती पर उन्हें नमन करना हर नागरिक के दिल को छू गया।

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रतापगढ़ के आंवला उद्योग, पर्यावरण संरक्षण, ‘वोकल फॉर लोकल’ और नशामुक्त भारत अभियान का उल्लेख हम सभी को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व महानगर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश कपूर, अशोक कुमार पाण्डेय, अजय गुप्ता, प्रमील पाण्डेय, अशोक जाटव, प्रमोद यादव मुन्ना, मधुप सिंह, कुसुम सिंह पटेल, नम्रता चौरसिया, रचना अग्रवाल, योगेश वर्मा, कुंवर कांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, शालिनी यादव, विनय सिंह, अवनीश पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, राजेश त्रिवेदी, नीरज जायसवाल, अशोक यादव, अनिल सागर, सिद्धार्थ सिंह, जितेंद्र लालवानी, राज कुमार जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

------------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story