भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा उप्र की प्रदेश टीम के साथ मोर्चों के अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष भी घोषित


लखनऊ, 25 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने गुरूवार को उत्तर प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारियों की सूची जारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की टीम में 08 महामंत्री, 19 उपाध्यक्ष व 19 मंत्री बनाया गया है। प्रदेश टीम के साथ भाजपा ने सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों व मोर्चों अध्यक्षों की भी घोषणा कर दी है। भाजपा ने प्रदेश टीम में जहाँ युवाओं को तवज्जो दी है वहीं जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों का ध्यान रखा है।

भाजपा ने प्रदेश महामंत्रियों में संजय राय और राम प्रताप सिंह चौहान को छोड़कर अन्य छह नये महामंत्री बनाये हैं। राज्यसभा सांसद व प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता शाक्य, युवा मोर्चा की राष्ट्रीय टीम में रहे अभिजात मिश्रा, बाराबंकी के पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, प्रदेश मंत्री रहे शंकर लाल लोधी, क्षेत्रीय टीम में रहे दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को भाजपा ने प्रदेश महामंत्री बनाया है।

पूर्व मंत्री सुरेश राणा व नीरज सिंह समेत 19 उपाध्यक्ष

प्रदेश की टीम में भाजपा ने 19 उपाध्यक्ष बनाये हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष में पूर्व मंत्री सुरेश राणा,सत्यपाल सैनी,ब्रज बहादुर,डा.धर्मेन्द्र सिंह,मोहित बेनीवाल,देवेश कोरी और प्रियंका रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा दुर्विजय शाक्य,रमेश सिंह,नीरज सिंह,अर्चना मिश्रा,पूजा पाल,शंकर गिरि,कामेश्वर सिंह,डा.कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य,राजेश यादव,कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अनिल यादव बनाये गये प्रदेश मंत्री

भाजपा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रान्त संगठन मंत्री रहे अनिल यादव समेत 19 को प्रदेश मंत्री बनाया है। पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार विजय शिवहरे,बसंत त्यागी,शिव भूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र विश्वकर्मा और किरण लोधी निषाद को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राकेश बिंद,संचिता सिंह चौहान, रजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेघा नागर, दीप माला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा व आकांक्षा सोनकर को मंत्री बनाया गया है।

दिनेश प्रताप सिंह बने मुख्य प्रवक्ता

भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। इसी प्रकार मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पण्डित को प्रदेश सोशल मीडिया का संयोजक बनाया गया है। वहीं भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री,अतुल अवस्थी को कार्यालय सह मंत्री और चौधरी लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह मंत्री बनाया गया है।

भाजपा ने सभी क्षेत्रीय अध्यक्ष हटाये

भाजपा ने प्रदेश पदाधिकारियों के साथ सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की घोषणा की है। पुराने सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को हटा दिया गया है। पार्टी कार्यालय की ओर से जारी सूची के अनुसार पष्चिम क्षेत्र से नवाब सिंह नागर,ब्रज में पूरन लाल लोधी और कानपुर में राम किशोर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार अवधेश द्विवेदी को अवध, अशोक चौरसिया को काशी और विनोद राय को गोरखपुर का क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।

मोर्चों के अध्यक्ष घोषित

भाजपा ने प्रदेश टीम के साथ ही मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित कर दिया है। युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित मिश्रा, पिछड़ा मोर्चा का अध्यक्ष प्रकाश पाल और देवेन्द्र सिंह को किसान मोर्चा को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा व विद्या भूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story