नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा ने की पदयात्रा और चलाया हस्ताक्षर अभियान

WhatsApp Channel Join Now
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला मोर्चा ने की पदयात्रा और चलाया हस्ताक्षर अभियान


वाराणसी, 16 अप्रैल(हि. स.)। केंद्र सरकार द्वारा पारित 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और इसके समर्थन में गुरुवार को वाराणसी जिला एवं महानगर महिला मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में पदयात्रा एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। वाराणसी शहर में शास्त्री घाट से शुरू हुई पदयात्रा कचहरी होते हुए जिला मुख्यालय से होकर डॉ भीमराव अंबेडकर के मूर्ति के समक्ष जाकर समाप्त हुआ। इस पदयात्रा कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया और नारों के माध्यम से नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। पदयात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद की गूंज दूर तक सुनाई देती रही। इस कार्यक्रम की संयोजिका साधना वेदांती ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल एक कानून नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को उनका हक और सम्मान दिलाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। इससे राजनीति में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और वे देश के नीति निर्धारण में मुख्य भूमिका निभा सकेंगी।

पदयात्रा के दौरान पर सर्किट हाउस पर नारी शक्ति वंदन के पोस्टर पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें भारी संख्या में महिलाओं और स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर कर इस अधिनियम के प्रति अपनी सहमति और खुशी व्यक्त की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कार्यक्रम की सह संयोजिका रचना अग्रवाल, खुशबू सिंह, आशा गुप्ता, प्रज्ञा पाण्डेय, विनीता सिंह, निर्मला सिंह पटेल, नेहा कक्कड़, सुरेखा सिंह, उषा मौर्य, साधना पाण्डेय, उषा सिंह, गीता शर्मा, कंचन निशा उपस्थित रही।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story