भाजपा विधाायक ने अखिलेश यादव से मथुरा में कृष्ण मंदिर बनवाने में सहयोग का किया आग्रह, चुनाैती भी दी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा विधाायक ने अखिलेश यादव से मथुरा में कृष्ण मंदिर बनवाने में सहयोग का किया आग्रह, चुनाैती भी दी


जौनपुर, 07 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनवाने में सहयोग करने का आग्रह किया है। शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सनातन और धर्म की बात करते हैं तो उन्हें मथुरा में कृष्ण मंदिर निर्माण के लिए भी खुलकर आवाज उठानी चाहिए।

विधायक ने कहा कि अखिलेश यादव कई बार काशी विश्वनाथ आए, लेकिन उन्होंने दर्शन नहीं किए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण और अयोध्या में रामलला के भी दर्शन नहीं किए होंगे। उन्होंने कहा कि यदि अखिलेश यादव वास्तव में सनातन धर्म में आस्था रखते हैं तो उन्हें मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए सहयोग करना चाहिए।

रमेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि मथुरा में मस्जिद का निर्माण गलत तरीके से हुआ है और वहां अतिक्रमण किया गया है। उन्होंने कहा कि वहां से मस्जिद हटाकर भगवान श्रीकृष्ण का मंदिर बनाया जाना चाहिए। विधायक के मुताबिक, मथुरा का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिस तरह अयोध्या मामले में न्यायालय का फैसला आया, उसी तरह मथुरा मामले में भी फैसला आएगा और वहां कृष्ण मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने विपक्षी दलों से भी इस मुद्दे पर सहयोग करने की अपील की। वहीं, धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि उनकी बात को घुमा-फिराकर प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री सभी ईश्वर और भगवान को मानते हैं। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं की मान्यता है।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773737 Articles

Share this story