युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाएंगी भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाएंगी भाजपा


युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाएंगी भाजपा


लखनऊ, 31 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के आगामी विधान सभा चुनाव 2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विशेषकर युवाओं, महिलाओं, उद्यमियाें और नए मतदाताओं के बीच पहुंच बढ़ाएंगी। इन वर्गों के बीच पकड़ मजबूत करने के लिए पार्टी कुछ विशेष कार्यक्रम व अभियान शुरू करेगी। इन कार्यक्रमों की रूपरेखा क्या होगी इसके लिए पार्टी पदाधिकारी आज (शनिवार) काे बैठक में चर्चा करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठक चल रही है। बैठक में भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी जगदीश पटेल, भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा, मेधा कुलकर्णी एवं अनंत ओझा के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी उपस्थित हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा ने बताया कि आगामी दो महीने में युवा और महिला मतदाताओं को जोड़ने के लिए बूथस्तर पर छोटी-छोटी बैठकें की जाएंगी। युवाओं को जोड़ने के लिए पार्टी युवा सम्मेलन करेगी। इसके अलावा सभी मंडलों में नव मतदाता सम्मेलन किये जाएंगे।

आलोक वर्मा ने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी।-------------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769795 Articles

Share this story