प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा, कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन


मीरजापुर, 14 मई (हि.स.)। समाजवादी पार्टी के सांसद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने से भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। गुरुवार को महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और सांसद के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष चिंतामणि मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं की भाषा राजनीतिक मर्यादाओं के अनुरूप नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष के कुछ नेता सस्ती लोकप्रियता के लिए अमर्यादित बयानबाजी कर रहे हैं।

महिला कार्यकर्ताओं ने सांसद से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया।

धरना-प्रदर्शन में जिलामंत्री संध्या पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉली अग्रहरि, पूनम कुमारी, भावना बरनवाल, सोनी द्विवेदी, प्रेमलता दुबे, शिखा अग्रवाल, सोनम चतुर्वेदी, सभासद बबीता मौर्या, प्रमिला अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story