गुणगीत सिंह बग्गा की संगठनात्मक सक्रियता से भाजपा मजबूत होगी : प्रदीप अग्रहरि
वाराणसी, 29 दिसंबर (हि. स.)। वाराणसी में सिगरा स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का महानगर कार्यालय पर आज अल्पसंख्यक मोर्चा के नव मनोनीत महानगर अध्यक्ष गुणगीत सिंह बग्गा के सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि गुणगीत सिंह बग्गा की कार्यशैली और संगठनात्मक सक्रियता पार्टी के लिए एक बड़ी ताकत है। उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा समाज के हर वर्ग तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की विचारधारा को प्रभावी ढंग से पहुँचेगा। सम्मान से अभिभूत अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष गुणगीत सिंह बग्गा ने महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर महामंत्री पूजा दीक्षित, शालिनी यादव, नम्रता चौरसिया, मृदुला जायसवाल, पवन अग्रवाल, मधुप सिंह, सपना सिंह, अजय गुप्ता, पंकज चतुर्वेदी, सत्येंद्र सिंह, अवधेश राय, शैलेंद्र सिंह एवं योगेश सिंह 'पिंकू' सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / शरद

