वाराणसी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई, भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई, भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट


वाराणसी : भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप की फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई, भेजी जा रही फ्रेंड रिक्वेस्ट


वाराणसी, 12 नवम्बर (हि. स.)। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। इसकी जानकारी हाेने पर प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने तत्काल सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से फर्जी फेसबुक आईडी से सावधान रहने का निवेदन किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल ने अपने ओरिजिनल फेसबुक आईडी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी मित्रों, शुभचिंतकों एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि फेसबुक पर मेरे नाम से एक फर्जी आईडी बनाई गई है, जिसका मुझसे कोई संबंध नहीं है। इस फर्जी आईडी पर ध्यान न दें और न ही इसकी किसी गतिविधि, संदेश या पोस्ट पर विश्वास करें। मेरी आधिकारिक फेसबुक पेज पहले से ही है। आप सभी से अनुरोध है कि केवल मेरी वास्तविक एवं आधिकारिक फेसबुक पेज से ही जुड़ें।

गुरुवार को सुबह के समय वाराणसी के भाजपा कार्यकर्ताओं को दिलीप पटेल के फर्जी फेसबुक आईडी से मिली रिक्वेस्ट के बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल को इसकी जानकारी दी। गृह जनपद वाराणसी से तमाम कार्यकर्ताओं के फोन करने पर दिलीप पटेल ने दो टूक कहा कि चुनावी तैयारियों में इस तरह की घटना के पीछे विरोधी तत्व है। इसकी जांच कराएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775630 Articles

Share this story