भाजपा ने काशी क्षेत्र में बनाए 71 विधानसभा प्रभारी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा ने काशी क्षेत्र में बनाए 71 विधानसभा प्रभारी


भाजपा ने काशी क्षेत्र में बनाए 71 विधानसभा प्रभारी


वाराणसी, 09 अक्टूबर (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय से मोहर लगने के बाद शुक्रवार को काशी क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्राें के लिए 71 विधानसभा प्रभारियों की सूची जारी हुई। सूची जारी होने के साथ ही विधानसभा प्रभारी को उनके क्षेत्र में पहुंचने और विधानसभा चुनाव में लग जाने के निर्देश भी दे दिए गए।

भारतीय जनता पार्टी के काशी क्षेत्र के महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने बताया कि विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक विधानसभा में एक विधानसभा प्रभारी बनाती आई है। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुकी भारतीय जनता पार्टी एक-एक विधानसभा क्षेत्र पर अपनी पैनी नजर रखेगी। विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अपने ऊपर के प्रभारियों को रिपोर्ट करेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी तालमेल बैठाकर आगे बढ़ेंगे। वही, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश पटेल स्वयं भी काशी क्षेत्र में पूरी तरह से डटे हुए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story