उप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए

WhatsApp Channel Join Now
उप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जिलाध्यक्ष घोषित किए


लखनऊ, 26 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को 11 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की घोषणा की। देर रात जारी जिलाध्यक्षों की सूची में सबसे ज्यादा पांच जिलाध्यक्ष प्रदेश के अवध क्षेत्र में घोषित किए गए हैं।

जिन जिलों में नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं उनमें पश्चिम क्षेत्र के जिला शामली में रामजी लाल कश्यप, अमरोहा उदय गिरी गोस्वामी, सहारनपुर में अजीत सिंह राणा, बागपत में नीरज शर्मा को जिम्मेदारी मिली है। अवध क्षेत्र में आने वाले जिला लखीमपुर में अरविंद गुप्ता, गोंडा में इकबाल बहादुर तिवारी, अयोध्या जिला में राधेश्याम त्यागी, अयोध्या महानगर में कमलेश श्रीवास्तव को बनाया गया है।

इसी तरह काशी क्षेत्र के मीरजापुर जिले में लाल बहादुर सरोज, गोरखपुर क्षेत्र के सिद्धार्थनगर जिला में दीपक मौर्य, ब्रज क्षेत्र के पीलीभीत जिला में गोकुल प्रसाद मौर्य को जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story