भाजपा के यूपी सह प्रभारी ने किया विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0 पुस्तक का विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा के यूपी सह प्रभारी ने किया विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0 पुस्तक का विमोचन


वाराणसी, 15 अक्टूबर(हि. स.)। वाराणसी में सर्किट हाऊस के सभागार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश (यूपी) के सह प्रभारी जगदीश पटेल ने गुरुवार को विरासत और विकास का संगम, काशी 3.0 पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक की परिकल्पना महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, संपादन महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय तथा पुस्तक की डिजाइन सह संयोजक प्रकाशन विभाग गणपति यादव ने की है।

राष्ट्रीय मंत्री और यूपी सह प्रभारी जगदीश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि हमारे काशी के यशस्वी सांसद और देश के सर्वप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं दृढ़ नेतृत्व में प्राचीन नगरी काशी ने आधुनिकता और संस्कृति के समन्वय का एक नया युग देखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने काशी के विकास को केवल एक संसदीय क्षेत्र का विकास ही नहीं, एक छोटे राज्य के बजट के समकक्ष हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देकर ऐतिहासिक मार्ग प्रशस्त किया है। चाहे गंगा और वरुणा एलिवेटेड कॉरिडोर जैसी महत्वाकांक्षी ढांचागत योजना काशी विश्वनाथ धाम का पुनरुद्धार हो या अत्याधुनिक हाई-स्पीड रेल व अवस्थापना विकास हो, काशी आज 'विरासत भी, विकास भी' का वैश्विक मॉडल बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इसी स्वप्निल 'काशी 3.0' के विज़न को धरातल संगठन को गति देने में, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष के रूप में प्रदीप अग्रहरि का कार्यकाल सहजता और कार्यकर्ताओं के प्रति अगाध स्नेह का जीवंत दस्तावेज रहा है। विगत डेढ़ वर्षों की यह यात्रा केवल दायित्व की पूर्ति भर नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता को जोड़ने, तराशने और काशी की देवतुल्य जनता के साथ आत्मीय तादात्म्य स्थापित करने की एक अनवरत साधना रही है।

वहीं, महानगर प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक, महानगर महामंत्री पूजा दीक्षित, महामंत्री अजय गुप्ता, शिवांग दुबे, अमित खरे, मधुप सिंह व हीरा यादव ने मौके पर उपस्थित होकर प्रसन्नता जाहिर की।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story