बाइक यात्रा से गरमाया भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश, जगह-जगह हुआ स्वागत
विभिन्न स्थानों पर जुटे पदाधिकारी और कार्यकर्ता, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा—एकजुटता संगठन की मजबूती का आधार
मीरजापुर, 06 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में वड़नगर से काशी क्षेत्र के लिए निकली बाइक यात्रा का मंगलवार को जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कलवारी, राजगढ़, लालगंज, शीतला मंदिर, विंध्याचल और पुरजागीर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बाइक सवारों का अभिनंदन किया। जगह-जगह कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की सहभागिता संगठन की मजबूती को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के विचार और कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनीता पटेल, अभियान सह संयोजक व जिला महामंत्री पुष्पेंद्र द्विवेदी, जिला मीडिया सह प्रभारी विजय शक्ति दूबे, प्रवीण दूबे समेत पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

