बकरी से टकराकर सड़क पर गिरी बाइक, मां की मौत

WhatsApp Channel Join Now
बकरी से टकराकर सड़क पर गिरी बाइक, मां की मौत


- दांत का इलाज कराकर बेटे के साथ लौट रही थी महिला, हादसे में पुत्र बाल-बाल बचा

मीरजापुर, 04 नवंबर (हि.स.)। हलिया थाना क्षेत्र के गौरवा परसिया गांव की एक महिला की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह छोटे बेटे के साथ दांत का इलाज कराकर बाइक से घर लौट रही थी। हलिया-पिपरा मार्ग पर बड़ौही पानी की टंकी के पास बाइक अचानक सड़क से गुजर रही बकरी पर चढ़ गई। इससे अनियंत्रित होकर बाइक सड़क पर गिर गई।

गौरवा परसिया गांव निवासी अतिबल प्रजापति की पत्नी कुसुम कली (40) छोटे पुत्र बाबूलाल के साथ दांत का इलाज कराने हलिया बाजार आई थीं। उपचार के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। हादसे में कुसुम कली गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि पुत्र को खरोंच तक नहीं आई। ग्रामीणों की मदद से बाबूलाल अपनी मां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अवधेश कुमार ने बताया कि महिला को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। मां की मौत की खबर सुनते ही पुत्र रोने-बिलखने लगा। बाद में उसने फोन कर परिजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story