श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 5100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 5100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा


श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर 5100 कलश के साथ निकली भव्य कलश यात्रा


बिजनौर, 05 जुलाई (हि.स.)| रविवार की प्रातः काकरान वाटिका, बिजनौर में श्री राम कथा का शुभारंभ एक ऐतिहासिक महिला एकत्रिकरण के साथ हुआ।

गीता नगरी शिव मंदिर से काकरान वाटिका तक हजारों महिलाओं के साथ कलशों की भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

कलश यात्रा का नेतृत्व मुख्य यजमान दुष्यंत कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी नूतन ने किया। उन्होंने श्री राम जी का कलश एवं श्री रामायण जी को अपने शीर्ष पर लेकर कलश यात्रा उपरांत इनको श्री राम कथा की अमृत वर्षा स्थल काकरान वाटिका में स्थापित किया।

भगवा एवं पीत वस्त्रों में सजे हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारों के साथ पूरे नगर को राममय कर दिया। पूजन के पश्चात परम पूज्य योगेंद्र माधव भारद्वाज के श्रीमुख से श्री राम कथा का शुभारंभ हुआ।

5100 महिला श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्ति के साथ कथा का पहला दिन अत्यंत भक्तिमय रहा। कथा समिति के पदाधिकारियों ने सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया और आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story