गोवंश अवशेष मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश, जांच के लिए भेजे सैम्पल

WhatsApp Channel Join Now
गोवंश अवशेष मिलने पर क्षेत्र में आक्रोश, जांच के लिए भेजे सैम्पल


बिजनौर, 05 सितम्बर (हि.स.) | उत्तर प्रदेश में जनपद बिजनौर के थाना नहटौर क्षेत्र में गाँव बूढ़पुर मुस्सेपुर पाली मार्ग पर स्थित एक खेत में शनिवार सवेरे गौवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने गौवंश अवशेष को हटवाने की कार्यवाही की उससे पहले पशु चिकित्सक द्वारा अवशेष का सैम्पल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।

नहटौर थाना प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि प्राप्त अवशेष को गढ्ढे में दबा दिया गया है, पुलिस मामले पर कार्रवाई कर रही है। वहीं अवशेष की जांच रिपोर्ट में गौवंश की पुष्टि होने पर जांच होगी। पुलिस को आशंका है कि अवशेष दूसरी जगह से लाकर यहां डाले गये हैं|

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story