देश के भविष्य व राष्ट्र निर्माण में युवा की महत्वपूर्ण भूमिका : मुकुल कानिटकर

WhatsApp Channel Join Now
देश के भविष्य व राष्ट्र निर्माण में युवा की महत्वपूर्ण भूमिका : मुकुल कानिटकर


बिजनौर, 08 सितम्बर (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों के अंतर्गत युवा समिति बिजनौर की ओर से मंगलवार को एमडी इंटरनेशनल स्कूल में दोपहर से युवा मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग संघचालक महेश पाल सिंह और संचालन सह जिला विद्यार्थी प्रमुख ऋषभ कुमार ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आरएसएस की अखिल भारतीय प्रचार टोली के सदस्य मुकुल कानिटकर रहे। उन्होंने कहा कि युवा ही हमारे देश का भविष्य है और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है इसके लिए युवाओं को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा जिस क्षेत्र में भी कार्य करें, उन्हें राष्ट्र की भावना को ध्यान में रखकर करें। इस प्रकार कार्य करें कि अपना राष्ट्र लाभान्वित हो। उन्होंने कहा कि नौकरी के पीछे न भागकर स्वावलंबन की दिशा में कार्य करना चाहिए।

कार्यक्रम में लगभग 300 युवाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर साहित्य बिक्री का स्टाल भी लगा हुआ था। कार्यक्रम में बिजनौर विभाग के विभाग प्रचारक क्रांति कुमार तथा जिला प्रचारक दीप्तिमान तथा संघ के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।--------------

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story