नोडल अधिकारी ने की विकास कार्य एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित कार्य की समीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
नोडल अधिकारी ने की विकास कार्य एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित कार्य की समीक्षा


नोडल अधिकारी ने की विकास कार्य एवं सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित कार्य की समीक्षा


बिजनौर, 04 मई (हि.स.) | योगेश कुमार, आई०ए०एस०, आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता, उ०प्र० नोडल अधिकारी जनपद बिजनौर की अध्यक्षता में साेमवार काे कलेक्ट्रेट सभागार में सी०एम० डैशबोर्ड पर प्रदर्शित फ्लैगशिप स्कीम (महत्वपूर्ण प्राथमिकता कार्यक्रमों) की प्रगति की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

नोडल अधिकारी द्वारा प्रभारी मंत्री बिजनौर कपिल देव अग्रवाल द्वारा किए गए ग्राम चौकपुरी, पाईप पेयजल परियोजना का स्थलीय निरीक्षण आख्या की समीक्षा करते हुए पाया कि उक्त परियोजना की लागत 02 करोड़ रुपये है। निरीक्षण के समय सड़कों की खुदाई एवं उनके मरम्मत के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। ग्रामवासियों ने बताया कि सभी सड़कों की मरम्मत की जा चुकी है, किसी भी स्थान पर सड़क की मरम्मत का कार्य लंबित नहीं है तथा गांव में पाइप पेयजल के कनेक्शन का कार्य भी पूर्ण हो चुका है।

प्रभारी मंत्री बिजनौर कपिल देव अग्रवाल द्वारा कम्पोजिट विद्यालय अम्हेड़ा, विकास खण्ड हल्दौर का स्थलीय निरीक्षण अनुपालन आख्या की समीक्षा करते हुए प्रकाश में आया कि गुणवत्ता परक शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है तथा बच्चों को मिड डे मील वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भोजन को स्वयं चख संतोषजनक पाई गई। बच्चों को कम तीखा खाना देने के संबंध में दिए गए निर्देशों अनुपालन सुनिश्चित किया गया है।

बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन की विभागवार समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण आख्या में उल्लिखित कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए। सभी विभागाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित कार्यों की प्रगति नियमित रूप से अपडेट करें और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि एंबुलेंस सेवा 102 एवं 108 की गुणवत्ता को मानक के अनुरूप बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएं और इमरजेंसी कॉल पर निर्धारित समय में एंबुलेंस की पहुंच को सुनिश्चित करें। नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा संचालित कान्हा गौशाला की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि गो स्थल के आय के स्रोतों को सुरक्षित करें और यथासंभव गौशाला को आत्मनिर्भर बनाना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित, वित्त एवं राजस्व वान्या सिंह एवं समस्त संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे |

हिन्दुस्थान समाचार / नरेन्द्र

Share this story