बिहार के उपमुख्यमंत्री ने सपत्नी मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन

WhatsApp Channel Join Now
बिहार के उपमुख्यमंत्री ने सपत्नी मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन


मीरजापुर, 28 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र की नवमी तिथि पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सपत्नी विंध्याचल धाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। शुक्रवार को बिहार से ट्रेन से विंध्याचल पहुंचने के बाद देर रात उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर मां के चरणों में पूजन-अर्चन किया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन कुंड में आहुति देकर देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन की संपूर्ण प्रक्रिया आचार्य विकास शुक्ला द्वारा कराई गई।

दर्शन-पूजन के बाद उपमुख्यमंत्री ने रात्रि विश्राम विंध्याचल में ही किया। शनिवार सुबह पुनः मां का स्मरण कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

उपमुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय मुस्तैद रहे, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story