मीरजापुरः नेगुरा में 30 शैय्या के आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन

WhatsApp Channel Join Now
मीरजापुरः नेगुरा में 30 शैय्या के आयुष चिकित्सालय का भूमि पूजन


मीरजापुर, 01 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर के जिगना क्षेत्र के नेगुरा गांव में रविवार को 30 शैय्यायुक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच प्रयागराज उच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान, एमएलसी विनीत सिंह और विधायक रिंकी कोल ने विधि-विधान से पूजन किया।

क्षेत्र में आयुष चिकित्सालय की स्थापना से आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। चिकित्सालय की सुविधा उपलब्ध होने को लेकर ग्रामीणों ने प्रसन्नता जताई। उन्हें अब आयुष चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जयंत कुमार ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम में करमेश चंद्र तिवारी, प्रेम बहादुर सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, जगदीश पाठक, सुजीत मोदनवाल और राजकुमार दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770420 Articles

Share this story