भदोही में चाचा ने मासूम बालिका को कुएँ में फेंका, माैत

WhatsApp Channel Join Now
भदोही में चाचा ने मासूम बालिका को कुएँ में फेंका, माैत


-पुलिस ने कुएँ से निकल भेजा जिला अस्पताल, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

भदोही, 19 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के दानुपुर पश्चिम पट्टी गांव सोनघड़ी में गुरुवार को एक दिल दहलाने वाली घटना हाे गई। रिश्ते में चाचा लगने वाले युवक ने बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रही मासूम को कुएँ में फेंक दिया। आराेप है कि चचेरे चाचा रंजीत उर्फ नन्हे ने तीन वर्षीय मासूम आंचल पुत्री राजू बिंद को कुएँ में फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँची। ग्रामीणों की मदद से बच्ची को कुएँ से बाहर निकाल कर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सुरियावां मनीष कुमार द्विवेदी मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। अधिकारियों के अनुसार तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रभुनाथ शुक्ल

Share this story