बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती हैः एसपी सिंह बघेल

WhatsApp Channel Join Now
बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन चाहती हैः एसपी सिंह बघेल


मीरजापुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को मां विंध्यवासिनी धाम में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने देशवासियों की सुख-समृद्धि और विकास की कामना की।

दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री बघेल ने पश्चिम बंगाल के चुनाव पर कहा कि वहां की जनता सत्ता और व्यवस्था दोनों में बदलाव चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में राज्य का विकास प्रभावित हुआ है और भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले व फर्जी मुकदमे किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इस बार केंद्रीय बलों की निगरानी में निष्पक्ष चुनाव हो रहा है और लोग बढ़-चढ़कर मतदान कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि परिणाम भाजपा के पक्ष में आएंगे और हमारी सरकार बनेगी। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार पशुपालकों और किसानों के हित में लगातार काम कर रही है और कृषि उत्पादों में वृद्धि पर जोर दिया जा रहा है। इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मझवां विधायक सुच्सिमिता मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / गिरजा शंकर मिश्रा

Share this story