बाराबंकी में भव्यता के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के गीतों से गूंजता रहा रामनगर

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी में भव्यता के साथ निकली तिरंगा यात्रा, देश भक्ति के गीतों से गूंजता रहा रामनगर


बाराबंकी, 12 अगस्त (हि.स.)।रामनगर तिरंगा देश की आन बान और शान का प्रतीक है स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है युवाओं में राष्ट्र प्रेम तथा राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।

यह बातें पूर्व भाजपा विधायक शरद कुमार अवस्थी नें तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपने संबोधन में कहीं। पूर्व विधायक अवस्थी ने कहा कि आजादी के लिए बलिदान देने वाले लोगों को हमें याद रखने की विशेष जरूरत है। नगर पंचायत रामनगर में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा निकाली गई । इस यात्रा में छात्र-छात्राओं , शिक्षकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर वंदे मातरम भारत माता की जय घोष के साथ पंचमुखी हनुमान मंदिर से पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी की अगुवाई में पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए बुढ़वल चौराहे पर स्थित यूनियन इंटर कॉलेज में संपन्न हुई।

यात्रा के दौरान भाजपा नेता सुधीर कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पीजी कॉलेज व यूनियन इंटर कॉलेज के शिक्षक छात्र- छात्राओं सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन का विशेष सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story