बाराबंकी में भगवान श्री राम नवमी पर हुए विविध कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी में भगवान श्री राम नवमी पर हुए विविध कार्यक्रम


बाराबंकी, 27 मार्च (हि.स.)। रामनवमी का पर्व बाराबंकी जिले में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। जिले के रामनगर कस्बे में स्थित श्री राम जानकी पंचायती मंदिर में राम नवमी का उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने मंदिर में श्री रामचरितमानस पाठ करने के पश्चात भजन और कीर्तन किया।

ठीक 12 बजे भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्म के अवसर पर भक्तों ने झूम झूम कर जय श्री राम के उद्घोष किया। मंदिर में प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर रविंद्र नाथ द्विवेदी पुजारी राजू मिश्रा, अनूप पांडेय, पंकज चतुर्वेदी, नीरज सोनी, शोभित, वेद प्रकाश, सोनू, उमानाथ मिश्रा, अवधेश शुक्ला, गोपाल त्रिपाठी, बंटी ओझा, जाह्नवी ओझा, जैकी गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, भोलानाथ त्रिपाठी, रविकांत पांडेय सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए। इसी क्रम में गणेशपुर में ठाकुरद्वारा पंचमुखी हनुमान मंदिर रामनगर में पारसनाथ शुक्ला, विश्वनाथ शुक्ला, महंत विशंभर दास के द्वारा राम नवमी का आयोजन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story