बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पर शिव प्रकाश अवस्थी तो महामंत्री कमल तिवारी

WhatsApp Channel Join Now
बाराबंकी बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पर शिव प्रकाश अवस्थी तो महामंत्री कमल तिवारी


बाराबंकी, 06 मई (हि.स.)। रामनगर तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी व महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी विजयी घोषित किए गए। उपाध्यक्ष तृतीय पद पर देवकली प्रसाद को विजेता घोषित किया गया।

बुधवार को हुए मतदान में कुल 137 में से 136 अधिवक्ताओं ने वोट डाले। सुबह दस बजे से तीन बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी राकेश कांत मिश्रा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर शिव प्रकाश अवस्थी को 84 मत मिले। जबकि मान सिंह को 48 मत प्राप्त हुए।इस तरह अवस्थी 36 वोट से विजेता बनें। महामंत्री पद पर कमला पति तिवारी को 67, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 37 व आनंद कुमार सिंह को 30 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार श्री तिवारी 30 वोट से विजेता बनें। उपाध्यक्ष तृतीय पद के लिए हुए चुनाव में देवकली प्रसाद को 82 मत व पुनीत कुमार को 53 मत मिले। देवकली 29 वोट से विजेता बने। इसके पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बी.डी. खान, उपाध्यक्ष प्रथम गिरजेश कुमार, उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर चैतन्य नारायण, संयुक्त मंत्री प्रशासन पद पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के रूप में हंसराज और कोषाध्यक्ष पद पर गुरुदेव मिश्र निर्विरोध चुने गए हैं। सदस्य वरिष्ठ एवं कनिष्ठ पदों पर भी कई अधिवक्ताओं को निर्विरोध चुना गया है, जिनमें राम कुमार मिश्रा, बृजेश कुमार पाण्डेय, अरविन्द कुमार तिवारी, ललित कुमार त्रिपाठी, महेश कुमार सिंह और चन्दनमणि तिवारी शामिल हैं। चुनाव कराने में एल्डर्स कमेटी सदस्य राम कुमार सोनी, सुनील सिंह, गौरीशंकर तिवारी व मानिक चंद्र का सहयोग रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story